न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बिजली विभाग द्वारा कटिया हटाओ संयोजन पाओ योजना का क्रियान्वयन कर रखा है। यदि इस योजना में भी बिजली चोरी करने वाले लोग कनेक्शन नहीं लेंगे तो उनके खिलाफ 31 जनवरी के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ओटीएस में अफसरों को अधिक से अधिक बकाया लाने के निर्देश निगम के एमडी ने मीटिंग के दौरान दिए हैं। बता दें कि हाथरस जिले में बिजली महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया है। वर्तमान में चल रही सरचार्ज समाधान योजना में लोग पैसा भी जमा नहीं कर रहे हैं।
गुरुवार को निगम के एमडी ने जिले के बिजली अफसरों संग आगरा में मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि कटिया हटाओ योजना में लोगों के कनेक्शन अधिक से अधिक की जाएं। यदि 31 जनवरी तक बिजली चोरी करने वाले कनेक्शन नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ओटीएस में लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक पैसा जमा कराया जाए।