फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों से खाद्यान्न उठान के औचक निरीक्षण को बनेगी टास्क फोर्स टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेडिंग
खाद्यान्न उठान के निरीक्षण को बनेगी टास्क फोर्स
क्रासर
ब्लॉक स्तरीय गोदामों से कोटेदारों के गोदामों तक विभाग पहुंचाएगा खाद्यान्न
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए शासन स्तर से नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। अब प्रत्येक जिले में एक डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स टीम बनेगी। यह टीम राजकीय गोदामों से उठान के समय निरीक्षण करेगी। इसे लेकर सूबे के प्रत्येक जिले में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब इस आदेश के बाद गोदामों से होने वाली कालाबाजारी पर रोक लगेगी। यहां जिले में भी टास्क फोर्स टीम बनाने के लिए पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन

कोटेदारों की मांगों को लेकर भी शासन स्तर से नए नियम तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत अब जिले के ब्लॉक स्तरीय राजकीय गोदामों से कोटेदारों के गोदामों तक खाद्यान्न विभाग की ओर से पहुंचाया जाएगा। इसे लेकर जल्द ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ये प्रक्रिया शुरू होने के बाद कोटेदार के गोदाम पर सीधे खाद्यान्न की आपूर्ति की जाएगी। वहीं आयुक्त खाद्य विभाग की ओर से कोटेदारों के मानदेय को लेकर पत्रावलियां शासन को भेज दी गई हैं। अनाज घोटाले के बाद कोटेदारों की हड़ताल के दौरान उठी मांग को लेकर यह निर्णय शासन स्तर से किए गए हैं। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की टीम बना दी जाएगी। वही कोटेदारों के गोदामों तक खाद्यान्न पहुंचने के लिए टेंडर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें