फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्वच्छता की सुचिता बनाए रखने की जिम्मेदारी- मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरे जिले को किया ओडीएफ घोषित
क्रासर
स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लोगों को किया गया सम्मानित
मंडलायुक्त ने डीएम को दी ओडीएफ घोषित करने के लिए चैंपियन ट्रॉफी
ओडीएफ में प्रदेश में 12 वां तो मंडल में दूसरे स्थान पर रहा जिला
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित सौभाग्य फॉर्म हाउस में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने भाग लिया। इस मौके डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य ने जिले को ओडीएफ घोषित किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त, डीएम और अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने 474 ग्राम प्रधानों, 175 महिला स्वच्छग्रही, 35 स्वच्छता चैंपियन, 21 खंड प्रेरक, सभी ब्लॉकों के बीडीओ और एडीओ पंचायत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान के बयाना के सांसद रामस्वरूप कोली और विधायक सदर हरी शंकर माहौर ने शिरकत की। शुभारंभ मंडलायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

यूनिसेफ के प्रदीप श्रीवास्तव ने हाथरस की सफल कहानी पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। यूनिसेफ की अधिकारी पीयूष ने ओडीएफ प्लस के बारे में जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। अब हमें शौचालय के प्रयोग पर विशेष ध्यान देना होगा। स्वच्छता की शुचिता बनाए रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व स्वच्छग्रही की है। इस मौके पर पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हसायन सुमंत किशोर ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रदेश में 12वें और अलीगढ़ मंडल में ओडीएफ की रेस में दूसरे स्थान पर रहा है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने ओडीएफ घोषित होने के मौके पर डीएम को चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम रेखा एस चौहान, डीपीआरओ शहनाज अंसारी, एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य आदि मौजूद थे। संचालन ललित उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें