फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति मुख्यालय छोडने पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

लोकसभा निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अब इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

अगर इस आदेश का उल्लघंन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील स्तरीय और विकास खंड स्तरीय अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर निवास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय पर ही निवास करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार तहसील स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर ही निवास करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें