फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस बनाने के लिए गांव जटोई का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सूबे में गांवों के ओडीएफ घोषित होने के साथ साथ ही गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किए जाने के लिए शासन स्तर से विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। शासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उन गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जाएगा, जो गांव ओडीएफ घोषित किए जा चुके है। यहां जिला पंचायत राज विभाग की ओर से मुरसान ब्लॉक के गांव जटोई को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इस गांव का नाम शासन को भेजा जा चुका है। इस गांव में स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गांव जटोई के प्रत्येक घर के बाहर दो-दो कूड़ेदान का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा। ग्रामीणों को घर का कूड़ा उसी कूड़ेदान में डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस गांव में 50 सेप्टिक टैंकों को शोकता गड्ढों में तब्दील किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस डीपीआर के जरिए इस गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर गांवों में भेजा जाएगा। जिससे कि वह ग्रामीणों को स्वच्छता बनाने के बारे में जागरूक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें