फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्युत लाइन से 1200 मीटर तार चोरी, 20 गांवों में ठप रही बिजली

Wed, 12 Feb 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के निकट गांव ताजपुर और उझनेरा गांव के बीच से बदमाशों ने 33 केवी की विद्युत लाइन से 1200 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया। इस कारण इससे जुड़े क्षेत्र के 20 गांवों की बिजली ठप हो गई। इन गांवों के करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को बिना बिजली के परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सोमवार की रात करीब 11 बजे इन गांवों की बिजली ठप हो गई। इस कारण मंगलवार को दिनभर मुरसान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रही। दिन भर बिजली बंद रहने के कारण कस्बा में बिजली का कार्य करने वाले दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। क्षेत्र में कई जगहों पर लोगों ने जनरेटर और इन्वर्टर की मदद से अपने कार्याें को पूरा किया। रात करीब नौ बजे तक काटे गए तारों को बदलने का कार्य चलता रहा। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।



मुरसान बिजलीघर के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि कस्बा के निकट सोमवार की देर रात को करीब 11 बजे बदमाशों ने 33 केवी की लाइन से करीब 1200 मीटर लंबे तारों को काट लिया। इस कारण कस्बा मुरसान के अलावा आसपास के 20 गांवों की बिजली ठप हो गई। तार काटने के कुछ देर बाद ही विद्युत कर्मचारियों को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें