फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 12 अफसर और 39 कर्मी मिले गैरहाजिर

Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी सुरेशचंद्र केसरवानी ने बृहस्पतिवार को सुबह सवा दस बजे विकास भवन का निरीक्षण किया। 12 अधिकारी और 39 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इन सभी का अग्रिम वेतन रोक दिया है। सभी का स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले अधिकारियों में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) विपिन कुमार, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रकाश कुमार चौबे, अधिशासी अभियंता आरईएस अशोक कुमार शर्मा, एई आरईएस मोनू शर्मा, एक्सईएन जल निगम नगरीय रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रतिभा सचान, अल्पसंख्यक एवं कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, लोकपाल मनरेगा अधिकारी सतेंद्र कुमार शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें