फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना प्रस्ताव लाए सड़कें बनवाने का आरोप

Fri, 17 Jan 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सभासदों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। उसमें उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभव नगर में राज्य वित्त आयोग की 1.12 करोड़ की धनराशि से दो नई सड़कों का अवैध रूप से निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन दोनों सड़कों की निविदा का प्रकाशन पालिका ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित कराया गया था। इन सड़कों का बोर्ड की किसी भी बैठक में कोई भी प्रस्ताव नहीं आया और न हीं उसको पास किया गया, जोकि नियम विरुद्ध है। सभासदों ने डीएम से इसकी जांच कराने की मांग की है। शिकायकर्ताओं में मनीष अग्रवाल, सुनील अग्निहोत्री, दिनेश कुमार, नवीन सबलोक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें