फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अव्वल आने वाली 12 बालिकाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
गांव नगला गिजौली में जिला स्तर पर कबड्डी में अव्वल आने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत करते विहिप के जि - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली गांव नगला गिजौली तसींगा और गावं पुसैनी की 12 बालिकाओं को ट्रैक शूट और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मौके पर बालिकाओं के परिजनों का भी साफा बांधकर स्वागत किया गया।
यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद के जिला गो रक्षा प्रमुख चंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी (नगला चौधरी) के संयोजन में हुआ। गिजौली में कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गजाधर और पुसैनी में सीता राम ने की। संचालन संदीप ठाकुर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सादाबाद क्षेत्र की बालिकाओं ने जनपद में गांव का नाम रोशन कर सबको गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बालिकाओं से गांव के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राम सरन आर्य, डॉ देवचंद्र गौड़, चंद्रभान सिंह, पूर्व एथलेटिक मोहन सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि डाक्टर महेंद्र पाल शर्मा, चौधरी तेज सिंह, राजवीर सिंह नंबरदार, भंडारी पहलवान, सुरेंद्र सिंह, सोनवीर सिंह, जगदीश चंद्र, दिग्विजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें