न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। सहोदया कांप्लेक्स के तत्वावधान में रुहेरी स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य रावर्ट वर्गिस, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक यदुवीर सिंह, प्रधानाचार्य सुनील पचौरी, उपप्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, बलवीर सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनको खेल का महत्व समझाया। टूर्नामेंट के दौरान अंडर-17 सिंगल में ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के दुष्यंत सिंह विजयी रहे, जबकि उपविजेता सीपीएस के सचिन यादव रहे। अंडर-17 डबल में सेंट फ्रांसिस के दिपांशु वेसला और आदित्य माहेश्वरी विजयी रहे, जब कि उप विजेता ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के अभिषेक चौधरी व आदित्य खन्ना रहे।
अंडर-15 गर्ल्स सिंगल में यूनियन पब्लिक स्कूल की शीतल रावत विजयी रहीं, जबकि सेंट फ्रांसिस की मस्ट्री दीक्षित उप विजेता रहीं। अंडर-17 गर्ल्स सिंगल में ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल की अर्शी खान विजेता रहीं, जबकि उप विजेता विवेकानंद स्कूल की प्रियंका रहीं। अंडर-15 गर्ल्स डबल में एसएसडी पब्लिक स्कूल की जूही वार्ष्णेय और ईसा स्वामी विजेता रहीं। उप विजेता सुहानी सेंगर और अमृता चौधरी रहीं। अंडर-15 सिंगल में ब्राइट कैरियर पब्लिक के विवेक चौधरी विजेता रहे, जबकि राजेंद्र लोहिया से ध्रुव वार्ष्णेय उप विजेता रहे।