फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर डीएसओ ने किया ट्रैक का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शुक्रवार की सुबह रेलवे के सीनियर डीएसओ ने पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। अगसौली से नगला रति तक इंजन में बैठकर ट्रैक का दौरा किया। निरीक्षण को लेकर सिटी स्टेशन पर अधिकारी सर्तक रहे। हालांकि वह नगला रति से वापस चले गए। तब जाकर अधीनस्थों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि सर्दी के मौसम में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। लगातार अधिकारी ट्रैक का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह मथुरा से कागसंज जाने वाले ट्रेन के इंजन में सीनियर डिविजन ऑफिसर ने अगसौली से नगला रति तक ट्रैक का दौरा किया। उसके बाद नगला रति से वह वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण आगमन को लेकर रेलवे अधिकारी सतर्क रहे। पिछले दिनों पटरी के चटकने की सूचना को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया। वहीं इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ट्रैक के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें