फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर मेला प्रांगण में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अपने कैंप लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सामाजिक संगठनों ने कैंप के अध्यक्षों का चुनाव शुरू कर दिया है। वहीं राजनीतिक संगठनों ने भी कैंप आयोजन के लिए मौका मुआयना शुरू कर दिया है।

राजनीतिक संगठनों ने कैंप की व्यवस्था करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। उधर, दूसरी ओर मेला में होने वाले कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक जिला प्रशासन की ओर सूची के फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं। संयोजकों के नामों को लेकर लोग कयास लगा रहे है। जिला प्रशासन की ओर से आज संयोजकों की सूची का फाइनल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला कार्यक्रमों के फाइनल करने को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी माथा पच्ची करने में लगे हुए है। मेला परिसर की साफ-सफाई को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारी अपनी कार्ययोजना तैयार कर रहे है। वहीं प्रतिदिन मेले के दौरान होने वाली वर्षा को लेकर अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें