फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों को पढ़ाया यूपी बोर्ड परीक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को अक्रूर इंटर कॉलेज में बैठक हुई। जिसमें डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को परीक्षा संबंधी बातों का पाठ पढ़ाया। यहां पर कक्ष निरीक्षकों की सूची को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की।

माध्यमिक शिक्षा विभाग यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इन्हीं तैयारियों को जायजा लेने के लिए जिलेभर के परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों के साथ डीआईओएस सुनील कुमार ने बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर जिन विद्यालयों से अभी तक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची नहीं आई है, उन पर डीआईओएस नाराज हुए और 10 जनवरी तक हर हाल में सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यहां पर सीसीटीवी कैमरे, शाला सिद्धी प्रशिक्षण आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ.दिलीप कुमार आमोरिया, रामबाबू सिंह, मनोज कुमार, डॉ.मुकेश कुमार, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें