फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी करने वाला प्रधानाध्यापक व शिक्षक निलम्बित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस

हाथरस। विकास खंड सादाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला बुर्ज में तैनात प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक का निलंबन किया गया है। इन पर दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप है। हालांकि ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण नहीं किया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में बुधवार को ध्वजारोहण हो रहा था। इस बीच सादाबाद पुलिस को सूचना मिली कि नगला बुर्ज के प्राइमरी स्कूल में ध्वजारोहण नहीं किया गया। यूपी 100 डायल पर मिली सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि प्रधानाध्यापक पूरनचंद्र ने ध्वजारोहण तो किया था, लेकिन झंडे को विद्यालय के शिखर पर नहीं लगाया था। ध्वज को एक कोने में छोटे से झंडे में लगा दिया था। इधर, इस बात की सूचना विभागीय अधिकारियों को मिली तो वे भी स्कूल पहुंच गए। वहां पता चला कि स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक चंद्रप्रकाश गुप्ता कई महीने से नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना भी प्रधानाध्यापक ने विभागीय अधिकारियों को नहीं दी। इन सब बातों को लेकर प्रधानाध्यापक पूरनचंद्र और चंद्रप्रकाश गुप्ता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बीएसए हरिश्चंद्र का कहना है कि अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने और अन्य कई अनियमितताओं के चलते प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित किया गया है। ध्वजारोहण तो किया गया था। प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक के गैर हाजिर रहने की सूचना विभाग को नहीं दी, जोकि कई महीने से गैर हाजिर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें