फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पेंशन के नाम पर महिला से ली घूस

Wed, 15 Aug 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
ग्राम सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
 एक महिला से विधवा पेंशन के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी ने तीन सौ रुपये की घूस ले ली। इस महिला ने बड़ी चालाकी से इस अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो बनवा लिया और उसे डीएम को दिखा भी दिया। डीएम ने तत्परता से एक्शन लेते हुए प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को इस अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। इस पूरे प्रकरण को लेकर देर शाम तक जिला प्रशासन में खलबली मची थी।  
विज्ञापन


थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया निवासी सती पत्नी जगदीश काफी समय से विधवा पेंशन पाने के लिए कार्यालयों में चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी विधवा पेंशन नहीं बनाई गई। हर बार उसे टहला दिया जाता। मंगलवार को जब वह हाथरस विकास खंड कार्यालय पर गई तो वह अपने साथ गांव के ही एक युवक को ले गई। वहां उसने मौजूद कर्मचारियों से अपनी विधवा पेंशन दिलवाने की गुहार की।

आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण नेत्रपाल सिंह ने उससे यह कह दिया कि बिना लिए दिए कुछ नहीं होता। इस पर इस विधवा महिला से उसने पांच सौ रुपये इस बात के मांगे कि वह उसकी पत्रावली तब आगे बढ़ाएगा, जब वह उसे यह रुपये दे देगी। आखिरकार महिला सती पांच सौ की जगह तीन सौ रुपये देने पर राजी हो गई। उसने पांच सौ रुपये का नोट इस अधिकारी के हाथ में रख दिया।
विज्ञापन


इस अधिकारी ने उसे दो सौ रुपये वापस भी कर दिए। इस महिला के साथ आए युवक ने बड़ी चालाकी से अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। उसके बाद यह महिला इस युवक के साथ डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य के पास पहुंची और उन्हें वीडियो दिखाया। वीडियो देख डीएम भी हक्के बक्के रह गए। उन्होंने तत्काल ही प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी को फोन मिलाकर इस ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण को निलंबित करने के आदेश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें