फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी संभल नहीं रहा, केरल को कैसे करेंगे शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


शहर में आए-दिन हो रहीं चोरी, लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। सत्ता लोभी भाजपाई शहर में समाज में नफरत का जहर घोलने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं और केरल में शांति कायम कराने गए हैं। देश और प्रदेश की जनता से भाजपा का यह भद्दा मजाक है। जनता इसे अच्छी तरह से समझ रही है।

यह विचार गुरुवार को प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के लिए चिंतन बैठक में कैंपेन कमेटी के जिला प्रभारी अवधेश बख्शी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यक्त किए। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी ने तमाम सुझाव देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। संचालन रोहित सेंगर ने किया। कमेटी के प्रदेश सचिव एवं अलीगढ़ मंडल के प्रभारी योगेश कुमार ओके ने सीएम योगी आदित्यनाथ की केरल यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि सीएम केरल में कह रहे हैं कि लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं है, जबकि भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता जनता को भड़काते हुए कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं की इस दोहरी मानसिकता के कारण ही देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश की जनता आइना दिखा देगी। बैठक में अमित सेंगर, दीपक सिंह, राजीव कुमार, संजू तोमर, मुकेश कुमार, सु शील कुमार एडवोकेट, प्रमोद कुमार, दिनेश साई, सुनील सिंह, अखिलेश प्रताप आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें