फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीआरसी का आया परीक्षाफल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने घोषित किया एबीआरसी परीक्षा का नतीजा
विज्ञापन

हेडिंग
40 शिक्षकों को बनाया गया सह समन्वयक
क्रासर
डीएम ने डीआईओएस की निगरानी में कराया मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और हिंदी आदि पांच विषयों के सह समन्वयकों की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। डीएम से अनुमोदित इस परिणाम में 40 शिक्षकों को यह समन्वयक के रूप में तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग में सह समन्वयकों को लेकर पिछले कई सालों से लगातार शिक्षकों के बीच विवाद था। हालात यहां तक बदतर हो चुके थे कि विभाग के यह शिक्षक सह समन्वयकों को हटाए जाने के लिए डीएम और बीएसए से कई बार मिले और सह समन्वयकों की विधिवत रूप से परीक्षा कराकर तैनाती करने की मांग की। डीएम अमित कुमार सिंह ने इस विवाद को समाप्त करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के सभी सातों विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र में तैनात सभी सह समन्वयकों को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभाग में विधिवत रूप से सह समन्वयक बनने वाले शिक्षकों से आवश्यक योग्यता के आधार पर आवेदन मांगे गए। डीएम ने एडीएम रेखा एस चौहान की देखरेख में विधिवत रूप से सह समन्वयकों की परीक्षा आयोजित कराई गई, जिसमें विभाग के 130 शिक्षकों ने भाग लिया, जबकि दस शिक्षकों ने विभाग की इस परीक्षा में भाग नहीं लिया। इसके बाद डीएम ने डीआईओएस के नेतृत्व में उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कराने के बाद साक्षात्कार कराया। इसके बाद विधिवत रूप से परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें