फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट खरीद में हुई वितीय अनियमितताओं की जांच को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में शहरी क्षेत्र और मोहल्लों में प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। अब इन स्ट्रीट लाइट की खरीद-फरोख्त में भी घोटाले की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

यह मामला जिले भ्रमण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी के समक्ष भी पहुंच गया था। मामले की गंभीरता देखते हुए प्रभारी मंत्री ने डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए थे। अब इस मामले में डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने जांच कमेटी को निर्धारित समयावधि में अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जांच शुरू होने के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों के संबंधित अधिकारियों में खलबली शुरू हो गई है। हालांकि इस मामले में जांच के दायरे से नगर पालिका हाथरस बची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें