फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में चढ़ने के लिए मची रही मारामारी, ट्रेनों में भी उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर 24 घंटे तक बहनों के लिए रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा को लेकर रोडवेज बसों में पूरे दिन मारामारी रही। बसों के अलावा ट्रेनें भी हाउसफुल होकर चलीं। डग्गेमार वाहनों ने त्योहार को जमकर भुनाया।

रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार से ही बसों, ट्रेनों और डग्गेमार वाहनों में काफी भीड़ दिखी। रविवार को भी सुबह से लेकर देर रात तक यही स्थिति रही। रोडवेज बसों में शनिवार की मध्य रात्रि से रविवार की मध्य रात्रि तक महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा प्रदेश सरकार ने कर रखी थी। ऐसे में बसों में और ज्यादा भीड़ थी। पूरे दिन रोडवेज बस स्टैंड के अलावा तालाब चौराहा, मुरसान गेट चौराहा, नगला भुस बाईपास, रुहेरी, मुरसान और सासनी में यात्रियों की भीड़ खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में चढ़ने के लिए मारामारी मची रही। सुबह किला स्टेशन पर एचएडी ट्रेन में भी यही स्थिति दिखी। इसके अलावा हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियोें की भीड़ कई गुना ज्यादा थी। बसों के अलावा डग्गेमार वाहनों ने भी त्योहार को जमकर भुनाया। इतना ही नहीं रोडवेज बसों के साथ-साथ प्राइवेट वाहनों में छतों पर सवार होकर भी यात्रियों ने सवारी की। बहनों-भाइयों से मिलकर उन्हें राखी बांधन के लिए बेहद आतुर रहीं और इसके चलते उन्होंने जल्दी से जल्दी पहुंचने का हर संभव प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें