फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर बसों व ट्रेनों में रही मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बसों और ट्रेनों में काफी भीड़ रही और मारामारी मची रही। इस पर्व का फायदा उठाने के लिए डग्गेमार वाहनों में भी होड़ मची रही।

सुबह से लेकर देर रात तक बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के अलावा शहर के तालाब चौराहा पर यात्रियों की खासी भीड़ दिखाई दी। सिटी रेलवे स्टेशन के अलावा हाथरस जंक्शन और अन्य स्टेशनों पर भी काफी भीड़ रही। रोडवेज बसों में सवारियों को ज्यादा सुविधा देने के लिए यहां 87 में से 65 बसों को लोकल रूट यानि हाथरस से आगरा, अलीगढ़, मथुरा और कासगंज रूट पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल रूट पर लगाई गईं अतिरिक्त बसें रविवार की शाम चार बजे के बाद दिल्ली वाले रूट पर आवागमन करेंगी। शनिवार की रात्रि 12 बजे से महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा शुरू हो गई। यह सुविधा रविवार की मध्य रात्रि तक रहेगी। इधर, डग्गेमार वाहनों ने भी जमकर पर्व का लाभ उठाया और क्षमता से कहीं ज्यादा सवारियां ढोईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें