विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले सादाबाद नगर व क्षेत्र के 10 हजार प्रीपेड बिजली कनेक्शनधारकों पर करीब दो करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। इन उपभोक्ताओं की बिजली कभी भी कट सकती है।
विभागीय अमला इन बकायेदार उपभोक्ताओं का जागरूक कर उन्हें बकाया जमा करने के प्रति जागरूक कर रहा है। अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी प्रीपेड उपभोक्ता शीघ्र अपना बकाया विद्युत बिल जमा कर दें, अन्यथा किसी भी कार्यदिवस में उनकी विद्युत आपूर्ति बाधित की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्देशों के अनुरूप उपभोक्ताओं को फोन व अन्य माध्यमों के अलावा गांव-गांव शिविर लगाकर भी बकाया भुगतान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।