फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सिकंदराराऊ में मिलीं प्रतिबंधित कोडिन सिरप की 100 खाली बोतलें, एक्सयपायरी वर्ष 2027 लिखा था बोतलों पर

Tue, 17 Mar 2026 10:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बोतलों के ढक्कन में छेद मिले हैं, जिससे साबित हो रहा था कि उनमें से सिरप को निकाल लिया गया और खाली बोतलें यहां फेंक दी गई हैं। बोतलों पर एक्सपायरी वर्ष 2027 अंकित था।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में कूड़े के ढेर में मिलीं कोडिन सल्फेट सिरप की खाली बोतलें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ नगर के पुराने अस्पताल में मिली प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन सल्फेट के मामले का खुलासा भी नहीं हुआ है कि अब 17 मार्च की दोपहर में जीटी रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर इसी सिरप की करीब 100 खाली बोतलें मिलीं। तहसीलदार सोनू बघेल और औषधि निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व नगर के अस्पताल परिसर में लगभग 35 खाली प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन सल्फेट की खाली बोतलें मिली थीं। इस सिरप का नशे के लिए प्रयोग किए जाने की बात सामने आई थी। इस कारण मामले में तूल पकड़ लिया था और इसकी व्यापक रूप से जांच की गई थी।

अधिकारियों ने दवा की दुकानों पर छापा मारकर यह पता करने की कोशिश की थी कि आखिर इस सिरप की बिक्री कहां से हो रही है। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि 17 मार्च की दोपहर में अलीगढ़ जीटी रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले रास्ते पर कूड़े ढेर पर लगभग 100 प्रतिबंधित कोडिन सल्फेट सिरप की खाली बोतलें और मिल गईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर तहसीलदार सोनू बघेल पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दी। रात में ही औषधि निरीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए हैं और इन बोतलों की जांच की। तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया कि लगभग 100 खाली बोतलें थीं और इन पर एक्सपायरी वर्ष 2027 अंकित था।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राज वर्मा ने बताया कि बोतलों के ढक्कन में छेद मिले हैं, जिससे साबित हो रहा था कि उनमें से सिरप को निकाल लिया गया और खाली बोतलें यहां फेंक दी गई हैं। सभी बोतलों को जब्त कर लिया गया है। यह बोतलें कहां से आईं, यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें