फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में दो पुत्रों सहित दंपत्ति पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली में रविवार रात दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में घायल एक भाई के पुत्र की सोमवार को मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा- चाची और चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार रात उमरौली में भाइयों रामफूल और विजयपाल के बीच लाठी डंडे चले थे। इसमें पिता रामफूल को बचाने गया उमाकांत (32) गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उमाकांत की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार को मृतक के पिता रामफूल ने घटना को लेकर तहरीर बेहटागोकुल थाने में दी। तहरीर के आधार पर विजयपाल पुत्र जुगनू, विजयपाल की पत्नी जिगनी और विजयपाल के पुत्र दीपचंद्र और रामवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि रामफूल ने पुत्री की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। विजयपाल भी अपनी पुत्री की शादी उसी परिवार में करना चाहता था। इसी को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें