फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे मामले में फंसाए जाने की धमकी से आहत किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रंजिश के कारण झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने से आहत युवा किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरहरा के मजरा गोदहिया निवासी युवक का शव गांव के बाहर गुरुवार रात पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने गांव निवासी दंपति और उसकी पुत्री के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोदहिया निवासी रोहित (20) पुत्र जसकरन खेती करता था। गुरुवार शाम वह घर से बिना बताए ही चला गया था। देर रात तक वापस नहीं आया तो उसकी मां गजरानी ने तलाश शुरू की। गांव के बाहर खड़े एक पेड़ पर रोहित का शव जैकेट से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की मां गजरानी की तहरीर पर गांव निवासी ज्ञान सिंह, उनकी पत्नी सावित्री और पुत्री देवकी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गजरानी का आरोप है कि ज्ञान सिंह, उसकी पत्नी व पुत्री पुरानी रंजिश में बेटे को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इसके कारण रोहित परेशान था। चार दिन पहले भी ज्ञान सिंह ने पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में इस मामले में समझौता हो गया था। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गजरानी के पति जसकरन की मौत दो वर्ष पहले हो गई थी। गजरानी के एक ही पुत्र रोहित था। बेटे का शव मिलने के बाद से ही गजरानी बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें