फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़त में युवक की मौत, सिपाही समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी मार्ग पर भूराटीकुर पुलिया के पास शुक्रवार सुबह टेंपो को ओवरटेक करते समय दो बाइकें टकरा गईं। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सिपाही समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोझवा निवासी रजनीश (20) पुत्र रामचंद्र अविवाहित था। वह तीन भाइयों में छोटा था। परिजनों ने बताया कि परिवार के सुल्तान के घर भागवत चल रही थी। शुक्रवार को भागवत समापन के बाद भंडारे का आयोजन था। सुबह रजनीश बाइक से भंडारे का सामान खरीदने निकला था। साथ में ही चचेरा भाई सोनू (21) पुत्र जुर्रा भी साथ में था। रास्ते में पिहानी मार्ग पर भूराटीकुर पुलिया के पास आगे जा रहे टेंपो को ओवर टेक करने के प्रयास में उसकी बाइक हरदोई की तरफ से आ रहे पिहानी कोतवाली में तैनात सिपाही कपिल (30) की बाइक से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से रजनीश की मौके पर मौत हो गई। वहीं कपिल व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। कपिल की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घायल सिपाही हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें