हरदोई। आज के युवाओं में क्रिकेट के प्रति दीवानगी है। क्रिकेट में मुकाम पाने के लिए रोजाना सैकड़ों युवा और बच्चे बारीकियां और गुर सीख रहे हैं। लोगों में क्रिकेट के प्रति बढ़ते रुझान के चलते कई क्रिकेट एकेडमी भी खुल चुकी हैं। वहां रोजाना प्रैक्टिस भी कराई जाती है। क्रिकेट में कॅरिअर बनाने के लिए युवाओं में उत्साह देखते ही बनता है।
जिले में क्रिकेट में नाम कमाने के लिए युवा मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। इनमें लड़कों के साथ लड़कियां भी शामिल हैं। बच्चों और युवाओं को क्रिकेट सिखाने के लिए शहर में कई अकादमी खुल गई हैं। इनमें सक्सेस क्रिकेट अकादमी, अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी, प्रो क्रिकेट अकादमी और हरदोई क्रिकेट अकादमी समेत कई अन्य एकेडमी भी क्रिकेट की बारीकियां और गुर सीखा रही हैं। इन अकादमी से निकले खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्थानों पर बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना और जिले का नाम रोशन किया है।
-सक्सेस क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहीं कोमल सिंह ने बताया कि वह गेंदबाजी में कॅरिअर बनाना चाहती हैं। इसके लिए वह नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कई टूर्नामेंट भी खेले हैं। कॅरिअर बनाने के लिए वह मैदान पर घंटों अभ्यास करती हैं।
-राइट आर्म मीडियम पेस बॉलर सत्यम ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होना उनका सपना है। बताया कि अपने आप को बेहतर बनाने के लिए वह सुबह व शाम दो-दो घंटे गेंदबाजी का अभ्यास करते हैं।
-दायें हाथ की बल्लेबाज वैष्णवी गुप्ता ने बताया कि आज कोई खेल किसी एक वर्ग का नहीं है। क्रिकेट में लड़कियां भी बेहतर कर सकती हैं। इसलिए वह बल्लेबाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। क्रिकेट में नाम और कॅरिअर दोनों बनाना चाहती हैं।
-अखिलेश अग्रवाल एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहे स्पिनर समर प्रताप सिंह ने बताया कि वह भी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर अपना और जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं।
फोटो- 32- कोमल सिंह। स्रोत: स्वयं
फोटो- 32- कोमल सिंह। स्रोत: स्वयं
फोटो- 32- कोमल सिंह। स्रोत: स्वयं