फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: जेवरों का बैग गायब करने में FIR दर्ज न होने से नाराज व्यापारी ने कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 17 Dec 2025 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
व्यापारी ने कोतवाली में किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाई लाख रुपये के जेवर से भरा बैग गायब कर देने की प्राथमिकी दर्ज न होने पर सराफ ने कोतवाली परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। नंगे बदन डीजल डालकर कोतवाली में पहुंचे व्यापारी को पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ भी शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला चौक निवासी सुनील रस्तोगी की सरस्वती ज्वेलर्स के नाम से चौक में दुकान है। सुनील ने बताया कि उनकी दुकान में नगला लोथू के हनुमान सिंह उर्फ अमर सिंह काम करते हैं। हर रोज दुकान बंदकर हनुमान सिंह चाबी उनके घर दे जाते थे। बताया कि सोमवार को हनुमान सिंह बैग में ढाई लाख रुपये के जेवर रखकर घर पर चाबी देने निकले थे। घर पहुंचकर हनुमान ने बताया कि बैग रास्ते में कहीं गिर गया है। इस पर सुनील ने परिजनों के साथ रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें कहीं भी बैग गिरता नजर नहीं आया।

सुनील का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को शरीर पर डीजल डालकर वह नंगे बदन कोतवाली पहुंच गए। यहां आत्मदाह का प्रयास किया। कोतवाली में मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी की पत्नी वंदना की शिकायत पर हनुमान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनील का चालान भी शांतिभंग की आशंका में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें