फोटो-19-पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी व अन्य। संवाद
हरदोई। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस का सम्मेलन रविवार को शहर के गांधी भवन में होगा। उन्हाेंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा के संकट से जूझ रहा है। सम्मेलन युवाओं को न केवल संगठन से जोड़ेगा बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने की दिशा भी देगा।
नघेटा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय मेें पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि हरदोई का युवा सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। युवा कांग्रेस के महासचिव सुशांत पाल ने कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस हमेशा से युवाओं को नेतृत्व देने का काम भी करती रही है।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि हरदोई के युवाओं में सम्मेलन को लेकर उत्साह है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होता है। युवाओं के मुद्दों को कांग्रेस गंभीरता से उठाती है। पत्रकार वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, राजेंद्र वर्मा, ममता पाल, हसन अहमद, महताब अहमद आदि मौजूद रहे।