फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विदेश भेजने के नाम पर 8.62 रुपये लेने वाले तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इंग्लैंड फिर कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों पर बेनीगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित का आरोप है कि सात बार में आरोपियों ने कुल 8,62,387 रुपये लिए। फिर आरोपियों ने दो लाख वापस भी कर दिए। बाकी 6,62,387 रुपये देने से इनकार कर दिया। एटीएम, पास बुक और चेक का दुरुपयोग करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन




बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवादा लोचन गांव निवासी हरमन सिंह ने शुक्रवार शाम प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के श्रीरामपुर निवासी गुरुदेव सिंह और रामपुर जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम चिचौली निवासी गुरुमुख सिंह विदेश भेजने से संबंधित संस्था चलाते हैं। आरोपी डे टूडे आवर्स मैगलगंज खीरी और यूनीट्रेक ग्लोबल संस्था मोहल्ला आवास विकास रुद्रपुर उत्तराखंड के पते पर संस्था चलाते हैं। हरमन सिंह के भाई परगट सिंह इंग्लैंड में पढ़ाई करने के लिए जाना चाहते थे। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांता निवासी आरोपी नरेंद्र सिंह उनके पिता सतविंद सिंह के मिलने वाले थे। नरेंद्र ने ही गुरुदेव और गुरुमुख से मिलवाया था।
दो जनवरी 2022 को विदेश भिजवाने के लिए दोनों आरोपियों को नरेंद्र के सामने परगट का पासपोर्ट और दो लाख रुपये दिए थे। 10 जून 2022 को फाइल बनवाने के नाम पर उन्होंने पिता के खाते से एक आरोपी के खाते में एक लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। 16 सिंतबर को आरोपियों ने उन्हें उत्तरखंड बुलाया। वहां 10 हजार रुपये लेकर यस बैंक में उनका खाता खुलवाया। एटीएम, हस्ताक्षर करा चेक और पास बुक अपने पास रख ली। 21 सिंतबर 2022 को दिल्ली में परगट का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

एक मार्च 2023 को यूनिवर्सिटी की फीस के नाम पर आरोपियों ने सिंह ट्रेडर्स की फर्म के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 4,09,280 रुपये आरटीजीएस करा लिए। आठ अगस्त 2023 को बीमा के नाम पर कुल 92,057 रुपये पवनदीप नाम के व्यक्ति के खाते में डलवाए। 26 अगस्त 2023 को गुरुदेव ने 40,000 रुपये अपने खाते में यूपीआई करवाए। इसके बाद आरोपियों ने परगट का वीजा नहीं भेजा। आरोपी टालते रहे। आरोपी इंग्लैंड न भेज कर कनाडा भेजने की बात करने लगे।
गुरुमुख ने 11,050 रुपये अपने खाते में लिए। फिर आरोपियों ने वीजा नहीं भेजा। उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस करने के लिए कहा। आरोपियों ने एक लाख रुपये पिता के खाते में और एक लाख रुपये उनके खाते भेजे। बाकी 6,62,387 रुपये बाद में देने की बात कही। बार-बार रुपये की मांग की, लेकिन आरोपियों ने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने कार्रवाई करने पर परगट के कागजात का दुरुपयोग करने की धमकी दी। कोतवाल ओम प्रकाश सरोज ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें