फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मांगने पर युवाओं को यूपी में मिलती हैं लाठियां : राजपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में रोजगार मांगने पर युवाओं को लाठियां दी जाती हैं। बेरोजगारों का यही इंकलाब वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का सबब बनेगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राजपाल कश्यप ने कहा कि यह कैसा राष्ट्रवाद है, जहां सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

पिहानी के एक मैरिज लॉन में रविवार को गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र की बूथ समितियों की समीक्षा बैठक में डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार बड़ेे पैमाने पर लोगों को रोजगार देने का दावा करती है, लेकिन यह झूठ है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नौकरी में पिछड़ा और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव कर आरक्षण छीन लिया।
अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं ने अन्याय के विरोध में आवाज उठाई, तो उन्हें लाठियों से पीटा गया। निजीकरण की आड़ में चोर दरवाजे से आरक्षण छीना जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा को अब कोई पसंद नहीं कर रहा। हर वर्ग के लोग सरकार से परेशान हैं।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से लेकर डीजल, पेट्रोल तक बहुत महंगा हो चुका है। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, जिलाध्यक्ष गीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव, रहमत अली मोनू, अहिरोरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख आकाश वर्मा, कपिल सिंह, नेम सिंह यादव, हाफिज मंसूरी, सबीहउल्ला मंसूरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान नीरज अवस्थी, धीरज अर्कवंशी, मोहम्मद फुरकान आदि मौजूद रहे।
आठों सीटें जीतेंगे
बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए राजपाल कश्यप तैयारियों से खासे खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि जनपद में अब तक चार विधानसभा क्षेत्रों की बूथ कमेटियों की समीक्षा कर चुके हैं। यहां की तैयारियां तो जंबोजेट की तरह हैं। उन्होंने कहा कि यहां तो बीजेपी साफ हो जाएगी और जिले की सभी आठों सीटें सपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें