आर्य कन्या महाविद्यालय में युवा महोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करतीं प्रधानाचार्य डॉ. सुमन वर्मा
- फोटो : आर्य कन्या महाविद्यालय में युवा महोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करतीं प्रधानाचार्य डॉ. सुमन वर्मा साथ में मौजूद शिक्षिकाएं।
हरदोई। शहर के आर्यकन्या महाविद्यालय में मंगलवार से पांच दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पहले दिन गोला फेंक और खो-खो समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खो-खो प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन वर्मा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। खो-खो प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की टीम प्रथम वर्ष की टीम से हार गई। ऊंची कूद प्रतियोगिता में बीए के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का गुप्ता को पहला, सरस्वती को दूसरा और मानसी को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक प्रतियोगिता में संध्या यादव ने पहला स्थान पाया। शुभी पांडेय को दूसरा और शहरीन को तीसरा स्थान मिला।
इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। पहला स्थान गुलनाज और शीबा की टीम काे, दूसरा स्थान इरम और शशि पाल की टीम को और तीसरा स्थान प्रतिष्ठा और निहारिका को मिला। मेहंदी प्रतियोगिता, कलश सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं के दौरान नीता आर्या, प्रोफेसर सरिता यादव, डॉ. अंजू आदि मौजूद रहीं।