फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कुंभ यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें संचालित

Mon, 10 Feb 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यात्रियों को नहीं मिल रही जगह
विज्ञापन

- सीट न मिलने से यात्रियों को होना पड़ रहा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। महाकुंभ में इन दिनों श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो रही है। श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने काफी इंतजाम किए हैं। तमाम विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इसके बाद भी ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि पैर रखने को भी जगह नहीं मिल रही है। इस पर ही रेलवे ने महाकुंभ के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन किया है।
महाकुंभ जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बार फिर कुछ अतिरिक्त ट्रेनोंं का संचालन किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से फाफामऊ के बीच ट्रेन संख्या 04015-16 का संचालन किया गया है। दिल्ली से ट्रेन डाउन दिशा में 04016 रात को 23:25 बजे चलेगी, इस ट्रेन का हरदोई में ठहराव सुबह 07:38 बजे होगा।
विज्ञापन

फाफामऊ दोपहर को 14:15 बजे पहुंचेगी। अप दिशा में फाफामऊ से ट्रेन रात को 23:30 बजे चलेगी और हरदोई में सुबह 05:13 पर पहुंचेगी। दिल्ली दोपहर को 13:40 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनो ओर से दो-दो फेरे लगाकर 09 से 13 फरवरी के बीच चलेगी।
ट्रेन संख्या 04018-17 भी दिल्ली से फाफामऊ के बीच चलेगी। ट्रेन 13 फरवरी को जाकर 14 फरवरी को वापस आएगी। ट्रेन का संचालन व हरदोई में ठहराव उपरोक्त समय पर ही होगा। ट्रेन संख्या 04019-20 भी उपरोक्त स्थान और समय पर 15 व 16 को एक फेरा के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन


इनसेट
इन ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे
प्रयागराज के लिए संचालित दो जोड़ा विशेष ट्रेनों के संचालन में भी विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 04408 व 04407 का संचालन 10 को दिल्ली से फाफामऊ के बीच और 11 फरवरी को फाफामऊ से दिल्ली के बीच होगा। इसी प्रकार 04066 ट्रेन 11 को चलेगी और 04065 ट्रेन 12 फरवरी को आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें