सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पांडेयपुर निवासी युवक की बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई।
ग्राम पांडेयपुर निवासी अनुज (32) पुत्र प्रकाश बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे घर में पंखे का प्लग लगा रहे थे। अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने का कारण पंखे में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। करंट लगते ही अनुज बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। अनुज के पिता इलाज के लिए सीएचसी सवायजपुर ले जा रहे थे। रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुज खेती करके अपना जीवन यापन करता था। बड़ा बेटा लकी (14), छोटा हर्षित (10) साल का है। पत्नी माधुरी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ब्रजेश राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।