फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत देखने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शर्मा हाल्ट के पास खेत देखने के लिए घर से निकले युवक की बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शर्मा हाल्ट के पास युवक ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच डाउन लाइन पर आ रही तेज रफ्तार पंजाब मेल की चपेट में आ गया। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शर्मा गांव निवासी अमित सिंह (35) खेती करता था। बुधवार सुबह रोज की तरह अपना खेत देखने के लिए घर से निकला था। वह शर्मा हाल्ट के निकट रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन पर तेज रफ्तार से ट्रेन संख्या 13006 पंजाब मेल आ गई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अमित ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई महेंद्र पाल सिंह ने शव की पहचान अमित के रूप में की। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमित के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटों हैं। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें