फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर पर धावा बोल युवक की गोली मारकर हत्या, माता-पिता समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/पाली। लेनदेन के विवाद में शनिवार देर रात पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर में एक परिवार पर हमला बोल दिया गया। धारदार हथियारों से वार कर तमंचे से फायरिंग भी की गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता, गर्भवती बहन और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर आईजी लखनऊ प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी देव कुमार उर्फ छोटे राजपूत पाली थाने में चौकीदार हैं। इसी गांव का अबरार भी पाली थाने में चौकीदार है। देव कुमार का छोटा बेटा अमन राजपूत (22) गांव में ही डीजे का काम करता था। शनिवार रात छोटे राजपूत पत्नी दयावती उर्फ गुड्डी, गर्भवती बेटी पूजा और दामाद शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज निवासी राजवीर व उसके दो साल के पुत्र के साथ सोए थे।

छोटा बेटा अमन छत पर सो रहा था। शनिवार रात लगभग नौ बजे अबरार अली अपने पुत्रों रिजवान, इश्तियाक, रहमान, भतीजों तौफीक और जावेद व गांव निवासी आशिक के पुत्र रिजवान के साथ धारदार हथियार और तमंचे लेकर छोटे राजपूत के घर पहुंच गया। इन लोगों ने छोटे और उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से सभी को पीटा।
विज्ञापन




अमन को खोजते हुए रिजवान छत पर पहुंचा और उसने तमंचे से अमन को गोली मार दी। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सकते में आ गया। फायरिंग और पिटाई कर आरोपी मौके से भाग निकले। इसी दौरान छोटे राजपूत के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को सीएचसी शाहाबाद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी पर आईजी लखनऊ प्रशांत कुमार, एसपी केसी गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। आईजी ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि चाचा की तहरीर पर सात लाोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लगभग 10 माह पहले छोटे राजपूत के बेटे अमन (22) ने कई बार में एक लाख रुपये अबरार के बेटे रिजवान को उधार दिए थे। पिछले कुछ माह से अमन रुपये वापस मांग रहा था। यह बात रिजवान को नागवार गुजर रही थी। रिजवान रुपये देने में आना-कानी कर रहा था। 15 जून को इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था तो पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। साथ ही दोनों को 107,116 में पाबंद भी कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें