फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं को भा रहा कॅरिअर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के युवाओं की रुचि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बढ़ रही है। युवाओं की रुचि को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष फार्मेसी कॉलेजों की संख्या भी बढ़ी है। इस बार 28 कॉलेजों में 1,680 सीटों पर डी फार्मा में प्रवेश मिलेगा। शुक्रवार को आवेदकों ने विद्यालयों का विकल्प भरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में विगत वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में इंटरमीडिएट के 35,051 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा अन्य बोर्डों के 2,159 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटर की परीक्षा के बाद विद्यार्थी आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर अधिक जोर दे रहे हैं। इंटर के बाद मेडिकल क्षेत्र में होने वाले डिप्लोमा व डिग्री कोर्स उनकी प्राथमिकता रहती है। तकनीकी कोर्स के उपरांत स्नातक में प्रवेश लेने का नंबर आता है।
जिले में स्वास्थ्य सेवा के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। उसी के अनुसार विद्यालयों की संख्या भी बढ़ी है। जिले में वर्तमान में 28 फार्मेसी कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इन सभी में डी फार्मा की पढ़ाई कराई जा रही है। एक विद्यालय में बी फार्मा की भी पढ़ाई कराई जा रही है। जिले में डीफार्म के लिए 1,680 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार से प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय चुनने का विकल्प खुल गया है। विद्यार्थी अपने विकल्प भर सकेंगे। इसके उपरांत काउंसलिंग के माध्यम से उनको प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय संचालक अपने स्तर से इस बार प्रवेश नहीं ले सकेंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य कविता तिवारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल आवेदकों को काउंसलिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें