फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शौच के लिए गई युवती की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के फूलबेहटा में शुक्रवार दोपहर बाद शौच के लिए गई युवती पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। शनिवार सुबह उसका शव निकाला जा सका। घटना का पता चलते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फूलबेहटा निवासी सियाराम खेती करते हैं। उनकी छोटी बेटी साधना का प्रसव शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ था। शुक्रवार को प्रसव होने की जानकारी पर सियाराम अपनी पत्नी के साथ साधना काे देखने गए थे। घर में उनकी बड़ी और अविवाहित बेटी अनीता (22) थी। दोपहर बाद अनीता शौच के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिरकर डूब गई। शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसे तलाशना शुरू किया।
शनिवार सुबह तालाब की झाड़ियों में शव मिलते ही परिजन बिलख पड़े। पिता सियाराम ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। साथ ही कुछ अन्य बीमारियां भी उसे थीं। इस वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई थी। घटना को लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि प्राथमिक जांच में तालाब में डूबकर मौत होने की जानकारी मिली है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें