फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के बघौली मार्ग पर बाइक सवार दंपती को पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। शनिवार शाम हुई घटना में पत्नी की मौत हो गई। पति मामूली रूप से घायल हुआ। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के तकिया निवासी रिजवान शनिवार शाम पत्नी मोहसीना बानो (21) के साथ बाइक से बघौली जा रहे थे। माधौगंज-बघौली मार्ग पर दौलतयारपुर के पास डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। रिजवान को मामूली चोटें आईं जबकि उनकी पत्नी मोहसीना बानों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
राहगीरों की मदद से मोहसीना काे सीएचसी माधौगंज ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस बीच रिजवान की सूचना पर परिजन भी आ गए। मेडिकल कॉलेज में मोहसीना को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें