फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक का सड़क पर पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33-तहजीब। फाइल फोटो
विज्ञापन


फोटो-32-घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेते सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण। संवाद
परिजन ने जताई हत्या की आशंका, मझिला के टुमुर्की मार्ग पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खेत में सबमर्सिबल पंप खोलने गए मझिला के दौलतपुर निवासी युवक का शव सोमवार सुबह टुमुर्की मार्ग पर पड़ा मिला। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के चाचा ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

दौलतपुर निवासी तहजीब उर्फ बबलू (27) खेती करता था। पिता का निधन हो चुका है। चाचा इदरीश और शब्बन ने बताया कि बबलू ने उन लोगों के साथ ही रविवार रात क्रिकेट मैच देखा। रात में लगभग 11:50 बजे मैच खत्म होने के बबलू खेत में लगे सबमर्सिबल पंप को खोलने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी रात तक वह घर नहीं आया तो उसे फोन मिलाया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव निवासी अरबाज ने बबलू का शव टुमुर्की रोड पर पड़ा देखा। इस पर अरबाज गांव गया और इदरीश व शब्बन को लेकर मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव पर सिर के पीछे की तरफ चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का दावा है कि शव के कान से खून निकल रहा था और पैर के अंगूठे में चोट थी।
मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। चाचा इदरीश ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया है कि रात में किसी का फोन आया था। बात करते हुए तहजीब घर से निकल गया था। पुलिस मृतक के कॉल रिकॉर्ड खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें