फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मामा के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मामा के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। कई घंटे बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी वैभव सिंह (25) के मामा प्रमोद सिंह दसराइचमऊ में रहते हैं। चार दिन पहले वैभव अपने मामा के घर आया था। बुधवार को आधीरात के बाद लगभग डेढ़ बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उसे सीएचसी मल्लावां लेकर पहुंचे, जहां डॉ. जितेंद्र पटेल ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने रात में ही मेमो भेजकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के सीएचसी न पहुंचने पर परिजन शव लेकर सीतापुर चले गए। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि अब तक घटना संज्ञान में नहीं थी। अब पता चला है तो पूरे मामले की जानकारी की जाएगी। जरूरत पड़ी तो जांच भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें