फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक के सीने पर भाला मार कर हत्या

विज्ञापन
-विमल बाबू की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसापुर मजरा पड़नी में गांव के ही तीन लोगों ने युवक के सीने पर भाला मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे साढ़े चार माह पूर्व मृतक की बहन को एक आरोपी द्वारा बहलाकर भगा ले जाने की रंजिश को वजह बताया गया है। एएसपी पूर्वी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिरसापुर मजरा पड़नी निवासी विमल बाबू (24) पुत्र लालाराम परिजनों के साथ गांव से कुछ दूर अपने खेत में ही बने मकान में रहता था। सोमवार रात वह खेत में ही चारपाई पर सोया था। रात में गांव निवासी गोलू और विमल पुत्रगण लक्ष्मीनारायण व राम लोटन मिश्रा पुत्र पुत्तू ने विमल पर भाले से वार कर दिया।
सीने में भाला लगने से विमल बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर विमल के पिता लालाराम और भाई गुड्डू मौके पर गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव और सीओ हरियावां नागेश मिश्रा ने मौके पर पहुंच पूछताछ की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मृतक की बहन को गांव निवासी गोलू लगभग साढ़े चार माह पहले बहला फुसलाकर ले गया था। गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से युवती वापस गांव आ गई थी और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। साढ़े तीन माह पहले युवती की शादी परिजनों ने दूसरी जगह कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इसी रंजिश में युवक की हत्या की गई है।
गांव में इसकी भी चर्चा
ग्रामीणों के मुताबिक विमल की दोस्ती हत्यारोपी गोलू की बहन से भी थी। माना जा रहा है कि ये दोस्ती गोलू को नागवार गुजरी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि हत्यारोपी की बहन से विपिन की दोस्ती होने की बात संज्ञान में आई है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक विमल बाबू और हत्यारोपी गोलू के बीच पिछले कुछ वर्ष से गहरी दोस्ती भी थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। लगभग साढ़े चार माह पहले जब संदिग्ध हालात में विमल बाबू की बहन घर से गायब हुई और फिर गोलू द्वारा उसे अपने साथ ले जाने की बात सामने आई, तो दोनों के बीच खटास आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें