फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कन्याओं का विवाह करा समिति ने पोछे बाबुलों के आंसू

विज्ञापन
फोटो-40-गरीब कन्याओं के कन्यादान के बाद पौधे वितरित करते कन्यादान आयोजन समिति के पदाधिकारी व कार्? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कन्यादान आयोजन समिति ने दो गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग किया है।
विज्ञापन

कन्यादान आयोजन समिति के गोपेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम चंदीपुरवा में कन्या छवि का विवाह कराया गया है। छवि के पिता रामचंद्र व माता शीला के देहांत के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। कहीं से कोई आस नहीं दिख रही थी। छवि के बेरोजगार भाई ने समिति से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। इस पर तत्काल कन्यादान योजना समिति ने विवाह के लिए सहयोग दिया। वहीं बाबा मंदिर मोहल्ले में रहने वाली पूजा पुत्री इंद्रकुमार के विवाह में भी सहयोग किया गया। पूजा के पिता बीमार चल रहे हैं व माता श्यामा शादी को लेकर परेशान थी। कन्यादान के बाद परिजनों ने समिति को धन्यवाद दिया। इस मौके पर आयोजक सुमित श्रीवास्तव, शुभम सिंह, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

फोटो-39- लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बैठक करते भाजपाई। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें