कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव मेें खेत पर
स्थित ट्यूबवेल की कोठरी में सो रहे युवक पर कुछ लोगों ने उसकी गर्दन रेत
डाली और शव ट्यूबवेल के कुएं में फेंक दिया। इसी बीच मौका पाकर उसका साथी
फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का क ोहराम मच गया।
मौके पर
पहुंची पुलिस ने रात में 70 फिट गहरे कु एं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को
भेजा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने टीचर और दो अज्ञात समेत तीन के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोवर्धनपुर निवासी मथुरा
प्रसाद का बेटा सुनील कुमार (35) मोहल्ले के ही साथी ज्ञान सिंह उर्फ कल्लू
पुत्र सुंदरलाल के साथ बीती रात 9 बजे घर से खेत पर फसल की रखवाली को गया
था और खेत पर स्थित ट्यूबवेल की कोठरी में सो गया।
इसी बीच चार-पांच
हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी गर्दन रेत शव ट्यूबवेल के
कुएं में फेंक दिया। इस बीच मौका पाकर उसका साथी ज्ञान सिंह घर पहुंच गया।
रात करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर
पहुंचे।
इधर, सूचना पर कोतवाल एसबी सिंह मौके पर आए और कुएं मेें पडे़ शव
को बाहर निकलवाया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा। सुनील
के भाई अनिल की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले की टीचर अनुराधा पुत्री धनीराम व
दो अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने मृतक के साथी ज्ञान
सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पर अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। इधर, सीओ विजय
त्रिपाठी ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की और आरोपियों की गिरफ्तारी के
निर्देश कोतवाल को दिए।
उधर, पति का शव देखकर पत्नी अचेत हो गई। उधर, सुनील
ने छह साल पहले उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गांव बेहटा मुजाबर
निवासी रेवती पाल की पुत्री मंजू देवी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पत्नी ने
बताया कि मोहल्ले की अनुराधा के साथ उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी, उसी
के चलते उसके पति की हत्या की गई है।