फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार युवक को किया घायल

विज्ञापन
गोली लगने से घायल रंजीत सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंगपुर में मामूली कहासुनी के दौरान गोली चली गई। हाथ में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी रंजीत सिंह उर्फ भूरा पुत्र महेंद्र सिंह सोमवार रात साढ़े नौ बजे घर के पास बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी राना और गामा पुत्रगण ऐलान सिंह व मुनकू सिंह पुत्र बिरजू सिंह गाली गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट कर तमंचे से फायर कर दिया।
बायें हाथ में गोली लगने से रंजीत वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि रंजीत की तहरीर पर दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें