फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से सिर के बल गिरा युवक, मौत

Tue, 03 Dec 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10-वेदपाल। स्रोत परिजन- सिर में गंभीर चोटें आने से गई जान, नहीं लगाए था हेलमेट
विज्ञापन

- बाइक सवार नहीं लगाए था हेलमेट, सांडी-जरौली-नेवादा मार्ग पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। सांडी-जरौली-नेवादा मार्ग पर खाद भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सिर के बल गिरे युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे सांडी सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्जनपुरवा निवासी वेदपाल (35) हरपालपुर कस्बे में पिज्जा और बर्गर की दुकान चलाता था। बाइक से हर रोज हरपालपुर से अपने गांव आता जाता था। रविवार रात वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। जरौली नेवादा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में नीभापुर गांव के पास खाद भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में वेदपाल को सीएचसी सांडी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी शांती और दो पुत्र मयंक व रितिक हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें