फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मौत के लिए पत्नी ससुर समेत चार को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
फोटो-29-मृतक की पैंट से मिला सुसाइड नोट। सूत्र - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- मृतक की पैंट की जेब से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन

- बेनीगंज के कृष्णानगर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी


बेनीगंज। नगर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी युवक का शव सोमवार सुबह मकान के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी, ससुर, साले और साले के बेटे को जिम्मेदार ठहराया है। ससुरालीजनों को शव में हाथ न लगाने देने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी है।
कृष्णानगर निवासी अनुपम मिश्रा उर्फ श्यामू मिश्रा (28) नगर की ही एक आटा मिल में मुनीम थे। रविवार रात खाना खाकर वह अपने कमरे में चले गए थे। सोमवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आए तो मां माधुरी उन्हें बुलाने गई। इस दौरान श्यामू का शव कमरे में ही फंदे पर लटकता मिला। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाला उनका दूसरा बेटा सर्वेश परिजनों के साथ आ गया। कुछ ही देर में यहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाकर कपड़ों की तलाशी ली गई। पैंट की जेब में सुसाइड नोट मिला। इसमें ससुरालीजनों की प्रताड़ना से खुदकुशी किए जाने का उल्लेख है। पत्नी सोनी , ससुर लक्ष्मी प्रसाद पांडेय, साले राजन पांडेय और साले के लड़के हर्षित को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया है।
मृतक के चचेरे भाई विवेक मिश्रा ने बताया कि श्यामू की पत्नी सोनी पिछले छह माह से अपने मायके अतरौली थाना क्षेत्र के महुआ पारा गांव में है। दोनों बेटियों को भी वह साथ ले गई है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें पत्नी और ससुर समेत चार लोगों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। सभी तथ्यों के आधार पर जांच हो रही है।

इनसेट
आप सा भाई, पिता मिलता... तो आज कुछ और होता
सुसाइड नोट के साथ ही एक पर्ची भी पुलिस को मिली है। इसमें मृतक के चचेरे भाई विवेक मिश्रा के लिए टिप्पणी दर्ज है। पर्ची में लिखा है कि विवेक जैसा भाई या पिता मिलता तो वह (श्यामू) कुछ और होता। यह भी लिखा है कि उनका अंतिम संस्कार विवेक ही करें। ससुरालीजनों को शव में हाथ भी न लगाने देने की बात भी लिखी है।
विज्ञापन


इनसेट
तो शिकायतों से परेशान हो चुका था श्यामू
सुसाइड नोट पढ़कर आसानी से समझ में आ जाता है कि पत्नी की शिकायतों से श्यामू परेशान हो चुका था। सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी अपने परिवार (मायके) के बहकावे में आकर कोर्ट, कचहरी, महिला आयोग, संडीला, हर कानूनी क्षेत्र से उन्हें और उनके परिजनों को परेशान कर चुकी हैं। इसकी वजह से बहुत ज्यादा परेशान होने के कारण खुदकुशी किए जाने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी है।

फोटो-29-मृतक की पैंट से मिला सुसाइड नोट। सूत्र- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें