फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहबुद्दीनपुर में मौसेरे भाई के घर आए उन्नाव निवासी युवक की संदिग्ध हालात में सीने पर गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी राजेश यादव (30) पुत्र यशवंत खेती करता था। मंगलवार को वह मौसेरे भाई बबलू यादव पुत्र पूरन के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर स्थित मकान पर गया था। देर रात संदिग्ध हालात में राजेश के सीने में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को राजेश का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मौके से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। मृतक के पिता यशवंत का कहना है कि राजेश मंगलवार को उधार दिए गए रुपये वापस लेने शाहबुद्दीनपुर गया था। आरोप लगाया कि लेनदेन के विवाद में ही हत्या की गई है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चाएं कुछ अलग हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को जब राजेश शाहबुद्दीनपुर पहुंचा तो बबलू घर पर नहीं था। रात में बबलू घर पहुंचा और इसके बाद दोनों के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद संदिग्ध हालात में गोली लगने से राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें