फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली शहर के ग्राम कोर्रिया मढ़िया निवासी श्याम सिंह (45) पुत्र बाबूराम सोमवार को भांजे जितेंद्र (35) पुत्र सर्वेश के साथ बाइक से शाहाबाद के ग्राम पिढ़हाता जा रहा था। रास्ते में पाली मार्ग पर सफीपुर गांव के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा श्याम सिंह एवं दूसरी बाइक पर सवार ग्राम वासितनगर निवासी सोनू कुमार (24) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जितेंद्र ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन हादसे के बाद हेलमेट टूट गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इसी से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें