फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से गई युवक की जान

Sat, 05 May 2018 12:03 AM IST
हरदाेई
विज्ञापन
श्याम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आदमपुर में पेट दर्द से परेशान युवक की झोलाछाप के इलाज से जान चली गई। उसकी पांच दिन पूर्व ही शादी हुई थी। युवक के ससुराल वालों ने झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

आदमपुर निवासी संतोष कुमार अवस्थी के पुत्र श्याम उर्फ गुड्डन अवस्थी (22) का विवाह 29 अप्रैल को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुवापुर निवासी विश्वनाथ की पुत्री निधि के साथ हुआ था। गुरुवार दोपहर बाद गुड्डन के पेट में तेज दर्द उठा तो परिजनों ने गांव में ही एक झोलाछाप को दिखाया। झोलाछाप ने दवा देकर इंजेक्शन भी लगाया। शुक्रवार सुबह चार बजे फिर गुड्डन के पेट में तेज दर्द उठा तो परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड्डन की ससुराल से ससुर विश्वनाथ, साला श्याम आदि परिजन गांव पहुंच गए। ससुरालीजनों ने यूपी 100 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। कहा कि झोलाछाप के उपचार से गुड्डन की मौत हुई है। सांडी थाने की पुलिस यूपी 100 टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं निधि के मायके वाले उसे अपने साथ ही गांव ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें