शादी करने के बाद दुल्हन लेकर घर लौटे दुल्हे को न जाने कौन सा बड़ा सदमा लग गया। घर पर नई बहू के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं तभी गृह प्रवेश के दौरान दुल्हे के सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़ा। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।
हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र कस्बा मोहल्ला अल्लागंज सैदीखेल निवासी मनोज की बारात सोमवार को शाहजहांपुर के थाना कांठ गई थी। जहां से मंगलवार को बारात विदा होकर आई थी। बारात वापस आने के बाद नववधू और वर को परंपरा के अनुसार मंदिर ले जाया गया और पूजा करवाई गई। जब गृह प्रवेश हो रहा था तो मनोज अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आनन- फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। डाक्टरों का कहना है कि उसे कोई सदमा पहुंचा। हार्टअटैक से मौत हुई है।